फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कुंभ मेला क्षेत्र में किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कुंभ मेला क्षेत्र में वर्षों से पशुपालन और खेती कर रहे सैकड़ों किसानों ने एक बार फिर नगर निगम और टास्क फोर्स के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि निगम के कुछ अधिकारी और भू-माफिया मिलजुलकर उन्हें उनकी पुश्तैनी जमीन से बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्होंने मथुरा कलेक्ट्रेट, ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय और नगर निगम में ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और मुख्य सचिव से न्याय की गुहार लगाई थी। प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बावजूद निगम के कुछ अधिकारी टास्क फोर्स के साथ मिलकर जबरन जमीन खाली कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

विष्णु, बुद्धि, अर्जुन, चेतराम, बबलू, देवी सिंह, लखन, लालाराम, सुंदर, सोनू, रामबाबू, बाबूलाल समेत अन्य लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें