फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शादी में शामिल होने जा रहे परिजनों का मारपीट व गहने लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/टाउनशिप। रिफाइनरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को शादी में शामिल होने जा रहे परिवार ने बिजली कर्मियों पर हमले का आरोप लगाया है। इस दौरान बिजली कर्मचारी गली में ही मीटर लगा रहे थे। तभी उनसे कहा सुनी हो गई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रांची बागर के कालिंदी कुंज के रहने वाला परिवार शादी में शामिल होने के बाद सादाबाद जा रहा था। वहीं गली में दो विद्युतकर्मी एक घर में बिजली का मीटर लगा रहे थे। कर्मियों के बिजली के उपकरण गली में रखे थे। इस दौरान परिजनों ने रास्ते से बिजली का सामान हटाने को कहा। फिर कहासुनी होने लगी। आरोप है बिजलीकर्मियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और गहने लूटने का प्रयास किया। ज्यादा विवाद होने पर दोनों वहां से भाग गए। परिजनों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें