फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भुगतान के लिए किसानों ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को घेरा

विज्ञापन
जिला कृषि कार्यालय पर धरना देते हुए भाकियू के पदाधिकारी और किसान। 
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबित मुआवजे की मांग को लेकर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बीमा कंपनी के अधिकारियों का घिराव कर उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान करीब 35 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में किसान कृषि अधिकारी के कार्यालय पर वार्ता के लिए पहुंचे थे। यहां बीमा कंपनी के मैनेजर नीरज गुप्ता और अंशुल राठौर किसानों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे नाराज किसानों ने दोनों अधिकारियों का घेराव कर उन्हें करीब चार घंटे तक धरना स्थल पर बैठाए रखा। काफी देर बाद में सदर एसडीएम आदेश कुमार, तहसीलदार अमित त्रिपाठी और थाना सदर प्रभारी अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली वार्ता के बाद प्रशासन और बीमा कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार तक लंबित दावों का भुगतान किसानों के खातों में भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। इस दौरान लाल सिंह तोमर, अवधेश रावत, उदयवीर, प्रेम सिंह सिकरवार, छोटू चौधरी, सोबरन सिंह, जयपाल सिंह, महेश सिंह, किशन सिंह, हरपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें