मथुरा। समस्याओं को लेकर सोमवार को किसानों ने प्रदर्शन किया गया। बिजली, सिंचाई, पशुओं और यमुना प्रदूषण आदि समस्याओं के समाधान की मांग की है।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे भाकियू (अराजनैतिक) के किसानों का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा ने जिलाधिकारी को 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि आलू का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए और गन्ना किसानों का लंबित भुगतान शीघ्र कराया जाए। इसके साथ ही बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग भी की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती और खराब सिंचाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई गई। यमुना नदी में गिर रहे गंदे नालों को बंद कराने की मांग भी शामिल रही। इस दौरान जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार तोमर, उदयवीर, अवधेश रावत, मुकेश सिंह रावत, डॉ. संदीप, हरपाल सिंह, सचिन चौधरी, लाल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।