फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के पुत्र ने एनडीए की परीक्षा में पाया देश में चौथा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। गांव भूरगढ़ी निवासी किसान महादेव चौधरी के पुत्र अजय चौधरी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में देश में चौथी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

पुणे के खड़कवासला में चार वर्ष की ट्रेनिंग के बाद अजय चौधरी को फ्लाइंग अफसर के पद पर नियुक्ति मिलेगी। एक सामान्य किसान परिवार में जन्मा अजय चौधरी बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। अजय ने एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं परीक्षा पास की है। वर्तमान में आईआईटी धनौड से बीटेक प्रथम वर्ष की परीक्षा भी पास कर ली है।
अजय का बड़ा भाई त्रिलोक चौधरी भी रूस में रह कर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। किसान महादेव चौधरी के तीन बेटे और एक बेटी है। सभी भाई-बहन मेधावी हैं। अजय चौधरी ने ऑल इंडिया में चौथी और अपने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट न्यास पालखेड़ा के सचिव सरदार भगवती प्रसाद सिंह, राकेश प्रधान, सुशील चौधरी, ओमन चौधरी, लक्ष्मीनारायण चौधरी, दिनेश चौधरी, कैलाश अग्रवाल आदि ने अजय को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें