फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: फरह टोल पर किसानों का हंगामा, ढाई घंटे तक जमे रहे...लग गई वाहनों की कतारें

Tue, 17 Dec 2024 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के फरह टोल पर किसानों ने हंगामा कर दिया। करीब ढाई घंटे तक किसान नेता यहां जमे रहे, जिसकी वजह से वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामले को शांत किया।
 
विज्ञापन
मथुरा। फरह टोल पर धरना देते भाकियू हलदर के पदाधिकारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह टोल पर किसान यूनियन हल्दर के पदाधिकारियों ने बिना टैक्स चुकाए वाहन निकालने को लेकर सोमवार दोपहर हंगामा किया। करीब ढाई घंटे तक हुए हंगामे के कारण टोल पर वाहनों की भीड़ लग गई। इसके कारण टोल प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे भारतीय किसान यूनियन (हल्दर) के आधा सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी फरह टोल पहुंच गए। यहां उन्होंने बिना टैक्स दिए वाहनों को निकालने की जिद की। इस पर टोल प्रबंधन और किसान नेताओं में ठन गई। टोल प्रबंधन ने बिना टैक्स चुकाए गाड़ी निकालने से मना कर दिया।

 इससे नाराज होकर भाकियू हल्दर के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल भदौरिया अपने साथियों के साथ हाईवे पर बैठ गए। दोपहर एक बजे से साढ़े तीन बजे तक किसान नेताओं ने हंगामा किया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसान नेताओं और टोल प्रबंधन के बीच समझौता कराया। इसके बाद किसान नेता धरने से उठे।
विज्ञापन


फरह टोल प्रबंधक संजय यादव ने बताया कि एक दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी गुजरी थी। टोल पर बैठे कर्मचारी ने उनकी गाड़ी की पर्ची काट दी। इससे क्षुब्ध होकर सोमवार को किसान नेताओं ने हंगामा किया। इससे टोल संचालन में परेशानी हुई। अंत में पुलिस की मौजूदगी में समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें