फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संस्कृति विवि में यादों का संगम बना विदाई समारोह

विज्ञापन
संस्कृति विवि के विदाई समारोह में प्रतिभागी।
विज्ञापन
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित विदाई समारोह 2026 भावनाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और हास्य मनोरंजन का यादगार संगम बन गया। समारोह में सीनियर विद्यार्थियों को उनके जूनियर्स ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील पॉल ने अपनी मिमिक्री और व्यंग्य से सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डाॅ. सचिन गुप्ता, सीईओ डाॅ. मीनाक्षी शर्मा, प्रति कुलपति प्रो. रघुराम भट्ट एवं कैप्स निदेशक डाॅ. रजनीश त्यागी ने दीप जलाकर किया। कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों को जीवन में उत्कृष्ट कार्य कर माता-पिता और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
सीईओ डाॅ. मीनाक्षी शर्मा ने सकारात्मक सोच अपनाने और शिकायतों से दूर रहने की सीख दी। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, वाद्य वादन और फैशन शो की प्रस्तुतियों से शमा बांध दिया। छात्रा खुशी लोहिया, भूमिका, ब्रजबाला, नंदिता, ट्विंकल शर्मा, निशांत पांडे, ओमकार और आयुष्मान की प्रस्तुतियों ने तालियां बटोरीं। समारोह में मिस्टर एंड मिस फेयरवेल को सम्मानित किया गया। डीजे की धुनों पर छात्र-छात्राओं ने देर रात तक नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें