फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कॉरिडोर के लिए ठाकुर बांकेबिहारी के नाम रजिस्ट्री करने पर परिजन में ठनी रंजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए ठाकुर बांकेबिहारी के नाम घर की रजिस्ट्री करने वाले व्यक्ति के ताऊ और उसके परिवार ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। घर में घुस आए और मारपीट कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में मंदिर के नाम नाम रजिस्ट्री करने वाले व्यक्ति की बेटी ने कोतवाली में पांच नामजदों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट पांच के सामने बिहारीपुरा निवासी रविंद्र कुमार शर्मा ने अपने मकान और दुकान की रजिस्ट्री श्रीबांकेबिहारी महाराज के नाम सात फरवरी को की थी। इसी बात को लेकर परिवार के बीच विवाद खड़ा हो गया। रविंद्र कुमार शर्मा की बेटी मंजरी शर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि ठाकुरजी के नाम रजिस्ट्री करने से उनके ताऊ योगेश शर्मा और उनका परिवार रंजिश मानने लगा है। आरोप है कि रजिस्ट्री करने के बाद घर आने पर रात पर को करीब 11 बजे ताऊ योगेश शर्मा, उनकी पत्नी ज्योत्सना और लड़का वैभव, दूसरे ताऊ ब्रजेश शर्मा उनकी पत्नी मीरा ने एक राय होकर उनके मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए।
उन्होंने परिवार को गाली देते हुए पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। रविंद्र कुमार की बेेटी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि ठाकुरजी के नाम संपत्ति करने पर रंजिश मानते हुए विवाद करने वाले छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी भाग गए हैं। दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें