फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन की टिकट न लेनी पड़े...युवक ने खोज निकाला ऐसा तरीका, जानकर पुलिस का भी घूम गया दिमाग; स्टेशन से पकड़ा

Mon, 02 Jun 2025 09:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ट्रेन में सफर के दाैरान किराया नहीं देना पड़े इसके लिए युवक ने ऐसा तरीका अपनाया कि आरपीएफ सिपाही भी हैरान हर गए। आरोपी युवक को स्टेशन से पकड़ा गया। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया फर्जी सिपाही। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में ट्रेन में सफर के दौरान किराया बचाने के लिए बने फर्जी सिपाही को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से आरपीएफ की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन


आरपीएफ की टीम सोमवार को रेलवे जंक्शन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 पर बने ओवरब्रिज के नीचे एक युवक आरपीएफ की वर्दी पहनकर घूम रहा था। युवक के हाव भाव को देखकर चेकिंग टीम को शक हुआ। टीम ने जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम दिलीप मिरे निवासी मोह गांव थाना पंडरिया, जिला कमरधा (छत्तीसगढ़) बताया।

ये भी पढ़ें-भाजपा नेत्री के बेटे का अश्लील वीडियो कांड: विदेशी वेबसाइट्स पर अपलोड हुए Video, 130 से कहीं अधिक हैं ये नंबर
विज्ञापन


 
विज्ञापन

टीम ने जब उससे तैनाती के संबंध में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कड़ी पूछताछ करने पर दिलीप मिरे ने बताया कि उसने ट्रेन में किराया बचाने के उद्देश्य से आरपीएफ की वर्दी और आरपीएफ का फर्जी पहचान पत्र बनवा लिया। 

आरपीएफ की टीम ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक पिट्ठू बैग, आरपीएफ का फर्जी आईकार्ड, एक फर्जी नियुक्ति से संबंधित बुकलेट, एक प्लास्टिक बॉक्स में 2 नेम प्लेट दिलीप मिरे नाम की, एक आरपीएफ का इनसाइन (बैज) बरामद हुआ। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें