फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्व झूठी सूचना देकर पुलिस को कर रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर क्षेत्र में कोई शरारती तत्व तीन दिन से पुलिस को चोरी व मारपीट आदि की झूठी सूचना देकर परेशान कर रहा है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर वह फोन नहीं उठाता है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीआरबी पुलिसकर्मियों को रात के समय किसी शरारती तत्व ने बुधवार को फोन कर बताया कभी सिकंदरपुर तो कभी किसी अन्य स्थान पर मारपीट, चोरी आदि की सूचना दी। बृहस्पतिवार रात को उसी ने दोबारा 112 पर कॉल की और बताया कि मेंहदीपुर में रिहायशी मकान में चोरी हो गई है। उसने अपना नाम हरेराम बताया।
सूचना पर पीआरबी 1903 पुलिसकर्मी मेंहदीपुर पहुंचे तो वहां इस तरह की कोई घटना होने से ग्रामीणों ने इनकार कर दिया। फोन करने वाले युवक को को कॉल की गई तो उसने रिसीव नहीं किया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि एक ही नंबर से शरारती तत्व लगातार तीन रातों से झूठी सूचना देकर परेशान कर रहा है। अब उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें