फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर अतिक्रमण का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। दस से ज्यादा गांवों को वृंदावन छटीकरा रोड से जोड़ने वाली सड़क के बीच 20 फुट ऊंचा बोर्ड लगा रहे एक कंपनी के लोगों का ग्रामीणों ने विरोध कर काम बंद करवा दिया। इस दौरान क्षेत्रीय व्यापारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंघल ने बताया कि गांव सुनरख, नगला रामताल, देवी आट्स, गोपालगढ़ सहित 10 से अधिक गांवों को जाने वाले रोड पर एक कंपनी अतिक्रमण करने की कोशिश कर रही थी।
इसकी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। मामले की शिकायत अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी से की गई। उन्होंने मौके पर नगर निगम टीम को भेजा। टीम ने सड़क पर खोदे गए गड्ढे को तत्काल बंद करा दिया। ग्रामीणों ने बोर्ड लगवा रहे कंपनी के जनरल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई का की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें