मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में स्थित निजी क्लीनिक पर इलाज कराने आई 55 वर्षीय महिला ने चिकित्सक पर नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देकर डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक की जांच की तो पता चला कि डॉक्टर बिना डिग्री के क्लीनिक चला रहा था। फिलहाल टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
फरह क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता के बेटे ने बताया कि उनकी मां कई दिनों से बीमार थीं। शुक्रवार शाम को अचानक उनके पेट में दर्द होने लगा तो वे अपनी मां को लेकर फरह फाटक के पास स्थित एसआरडी पाॅलीक्लीनिक पहुंच गए। यहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक परीक्षण कर भर्ती कर लिया और बेटा वापस घर लौट गया।
आरोप है कि शुक्रवार रात चिकित्सक ने दवा की दो गोलियां खिलाईं। गोलियां खिलाने के बाद वह बेहोश हो गईं तो चिकित्सक ने उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब उनका बेटा क्लीनिक पहुंचा तो उन्होंने घटना की जानकारी दी। वहीं मामला बढ़ता देख चिकित्सक मौका पाकर वहां से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने क्लीनिक संचालक अनिल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
">http://