फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पति के दिल्ली जाने की कहानी गढ़ी, मिटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मनोज के परिजन ने नैना पर हत्या के बाद न केवल पति के लापता होने की कहानी गढ़ी, बल्कि घर में मौजूद कपड़े और दस्तावेज जलाकर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस मनोज की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मनोज की बहन भावना उसी कॉलोनी की दूसरी गली में रहती हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले नैना अपनी बेटी को लेकर अपने घर आई थी। इसके बाद नैना उन्हें अपने घर ले गई। जब उन्होंने भाई मनोज के बारे में पूछा तो नैना ने बताया कि वह नौकरी करने के लिए दिल्ली गए हैं। मनोज पर कर्ज हो गया था और जाते समय कहकर गए थे कि नौकरी कर जल्द ही कर्ज चुका देंगे। भावना का आरोप है कि बातचीत के दौरान नैना ने घर में रखे कुछ कपड़े और जरूरी दस्तावेज बाहर निकालकर आग लगा दी। इसके बाद उसने घर में ताला लगाया और वहां से चली गई।
उस समय किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हो सकती है। उधर, भाई रामबाबू ने आरोप लगाया कि मनोज की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। हत्या के बाद पत्नी, बेटी और बेटी के प्रेमी ने मिलकर घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाने दिए। ताकि किसी को वारदात की जानकारी न मिल सके। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नैना के घर से जाने के बाद परिजन ने घर पर लिखवा दिया है कि यह मकान बिकाऊ है। पुलिस का कहना है कि परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों को जांच में शामिल किया गया है। घर से मिले साक्ष्यों, फोरेंसिक जांच और पत्नी, बेटी व उसके प्रेमी से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें