फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखों की रोशनी गायब, उपचार में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना संक्रमण से ठीक हुई महिला की आंखों की रोशनी चली जाने पर परिजनों ने ब्लैक फंगस की आशंका जताई है। महिला के परिजनों की शिकायत पर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। इससे वृंदावन में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में अब ब्लैक फंगस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वृंदावन के बनखंडी इलाके में 72 वर्षीय वृद्धा को संक्रमित होने पर 23 अप्रैल को एक अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके बेटे ने बताया कि दो दिन भर्ती करने के बाद ही उनकी मां की आंखों की रोशनी चली गयी। इसकी जानकारी उन्हें 9 मई को हुई, जब वह उन्हें घर लेकर गए।
आरोप है कि हाई लेवल ऑक्सीजन से उनकी मां ब्लैक फंगस बीमारी का शिकार हुई हैं। उन्होंने इसके लिए अस्पताल पर लापरवाही की बात कही है। हालांकि वृद्धा को इस बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि जनपद में कुछ मामले सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें