फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3675 पुलिसकर्मियों को लग चुकी है वैक्सीन, 60 पुलिसकर्मी हैं बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पुलिसकर्मियों को बचाने में काफी हद तक एसएसपी मथुरा कामयाब हो गए हैं। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले ही पुलिस कर्मियों का टीकाकरण करवा दिया था। इसी के चलते जिले में 3675 पुलिसकर्मी टीके का लाभ ले चुके हैं। इसका फायदा यह हुआ है कि अब तक जिले में 60 पुलिस कर्मी ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि पिछली लहर में जिले में 166 पुलिसकर्मी महामारी के चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में बड़ी तादात में संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों को देखते हुए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने दूसरी लहर से पहले सभी का वैक्सीनेशन करवाया। इसके लिए उन्होंने कोरोना सेल का भी गठन कर दिया था। इसका प्रभार इंस्पेक्टर संजीव दुबे को दिया गया था। खुद एसएसपी इसकी मॉनिटरिंग करते रहे। पेशे से डॉक्टर रहे एसएसपी ने दूसरी लहर से पहले अपने 3675 पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगवा दी। इसी का परिणाम है कि अब तक संक्रमित हुए 65 में से 20 पुलिसकर्मी तो नेगेटिव भी हो गए हैं। 45 अभी होम आइसोलेशन में हैं। इनमें से अधिकतर को वैक्सीन लग चुकी थी।
47 पुलिसकर्मियों को लगना है दूसरा टीका
अफसर से लेकर सिपाही तक सभी को लगभग कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। केवल 60 पुलिसकर्मी वैक्सीन से वंचित रह गए हैं। उनमें से कुछ के बीमार होने के कारण व कुछ महिला पुलिसकर्मियों के गर्भवती होने के कारण टीकाकरण नहीं किया गया है। जल्द इन सभी के ठीक होने पर वैक्सीन लगवा दी जाएगी। इसके अलावा 47 ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी है।
विज्ञापन

एसपी की कोरोना सेल के काम
-पुलिस की सुरक्षा के लिए मास्क, फेसशील्ड और सैनिटाइजर खरीदना
-सीएमओ से सामांजस्य बनाकर पुलिसकर्मियों और लोगों को दवाई की आपूर्ति
-नगर निगम से सामांजस्य बनाकर सैनिटाइजेशन कराना
वैक्सीन जरूरी है
मथुरा के ज्यादातर पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगवा दी गई है। फिलहाल में 45 ही कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी हैं। वे होम आइसोलेशन में हैं। जल्द ही यह भी सही होकर ड्यूटी पर आ जाएंगे। पिछली बार की अपेक्षा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित होने से बचे रहे।
विज्ञापन

-डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें