जन्माष्टमी कान्हा की नगरी में मनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने ट्रेनों का विस्तार करने के साथ ही अस्थायी ठहराव भी किया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-भोपाल के साथ कई शहरों से लोग जन्माष्टमी मनाने मथुरा आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके लिए ट्रेनों का विस्तार 18 अगस्त तक किया गया है।
जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि अप डाउन लाइन की ट्रेन आगरा छावनी-झांसी (11901 व 11902) को मथुरा जंक्शन तक विस्तार किया गया है। इसके साथ ही इटावा-आगरा छावनी (64625) मेमो का जंक्शन तक विस्तार किया गया है। आगरा छावनी-झांसी (11808) को जंक्शन स्टेशन से संचालित किया जाएगा। नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ग्वालियर स्टेशन तक विस्तार किया गया है।