फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की गलत नीतियों से शोषण बढ़ा : रामजीलाल सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों और जनमानस की अनदेखी के कारण लोगों पर अत्याचार और शोषण बढ़ रहा है। इसी वजह से आज समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग भाजपा से विमुख होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जता रहा है।
विज्ञापन

ये बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बुधवार को बरारी स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में कहीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी एकजुट होकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों को समाज के बीच पहुंचाएं। बैठक में सांसद सुमन ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति के दुख-दर्द और उत्पीड़न में कार्यकर्ता उनके साथ खड़े रहकर हर संभव मदद करें और उन्हें समाजवादी पार्टी से जोड़ें।
पार्टी ने अक्तूबर माह में आगरा में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को सांसद सुमन बरारी स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की। कार्यक्रम में जिला महासचिव सुभाष पाल, महानगर अध्यक्ष रितु गोयल, प्रदीप चौधरी, दिगंबर सिंह, ओमप्रकाश, शिवदीप अग्रवाल, गगन रावत, डॉ. राजन रिजवी, महेश चंद शर्मा और राजेंद्र सिकरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें