फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
प्रदर्शनी में उत्पाद देखतीं महिला व युवतियां। 
विज्ञापन
मथुरा। तीन दिवसीय राखी एवं जन्माष्टमी प्रदर्शनी का आयोजन भूतेश्वर स्थित कंकाली मंदिर के सामने एसडीटीटी वोकेशनल इंस्टीट्यूट में किया गया। शुभारंभ रविकांत गहल, चीनू जैन, भावना शर्मा, अनीता चावला, निधि शर्मा और रूमा चक्रवर्ती समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

4 से 6 अगस्त तक चलने वाली प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों ने अपने-अपने स्टॉल सजाए। प्रदर्शनी में रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को ध्यान में रखते हुए आकर्षक राखियां, गिफ्ट हैंपर्स, ठाकुरजी का मनमोहक शृंगार, महिलाओं व युवतियों के लिए लेटेस्ट ट्रेंड के परिधान, फैशन-लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स, ज्वेलरी और होम डेकोर के उत्पादों की विस्तृत शृंखला प्रदर्शित की गई है।
इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शिप्रा राठी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें