फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा जंक्शन के प्रतीक्षालय का बदलेगा स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने स्टेशन के अपर क्लास पुरुष एवं महिला प्रतीक्षालय के संचालन और रखरखाव का ठेका तीन वर्ष के लिए 1.11 करोड़ 63 लाख रुपये में आवंटित किया है। इससे प्रतीक्षालय में सफाई, रखरखाव और यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस ठेके से रेलवे को प्रतिवर्ष 37.21 लाख रुपये की आय प्राप्त होगी। वहीं आगरा ईदगाह स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन का पांच वर्ष का ठेका 64.65 लाख रुपये तथा धौलपुर स्टेशन पर 7.56 लाख रुपये में आवंटित किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जुलाई तक आगरा मंडल की गैर-किराया आय पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 143.79 लाख रुपये अधिक रही है। इस अतिरिक्त आय का उपयोग स्टेशन सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें