फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कार का शीशा तोड़कर लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। शहर के अन्नपूर्णा पार्किंग में वाहन चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पार्किंग में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर दो पर्स उड़ा दिए। पर्स में लाखों रूपये के गहने थे। पुलिस ने इस मामले में पार्किंग संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह स्विफ्ट डिजायर कार से वृंदावन आए थे। दो मार्च की शाम 5 बजे उन्होंने अपनी कार अन्नपूर्णा पार्किंग में खड़ी की थी और परिवार के साथ प्रेम मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने चले गए थे। जब रात 7:30 बजे लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा था और अंदर से दो पर्स चोरी हो चुके थे। पर्स में गले का हार, दो मंगलसूत्र, छह सोने की अंगूठियां और चांदी की कमर करधनी थी।
इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि इस मामले में पार्किंग संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पार्किंग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें