फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आरक्षण के बाद भी ट्रेन में नहीं मिली सीट

विज्ञापन
मथुरा - रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
मथुरा। नया साल मनाने घर या अन्य स्थानों पर जा रहे लोगों को ट्रेन में बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। आरक्षण होने के बाद भी सीट नहीं मिल पा रही है। ठंड के कारण धीमी गति से ट्रेन चलने व देरी से भी यात्री परेशान हैं। कुछ ऐसी ही शिकायतें रेलवे के एक्स और टोल फ्री नंबर 139 पर की गईं हैं।
विज्ञापन


सर्दी के चलते ट्रेनों की चाल धीमी पड़ हुई है। जंक्शन पर झेलम एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से पहुंची, पातालकोट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, महाकौशल एक घंटे, उज्जैनी एक्सप्रेस दो घंटे, सचखंड दो घंटे देरी से चलीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री अंकित प्रजापति ने शिकायत की है कि मेवाड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वह यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन में उनकी सीट स्लीपर एस-5 में है, लेकिन बिना टिकट के यात्री बैठे हुए हैं। इस कारण उनको सीट नहीं मिली।

मननीत मल्होत्रा ने शिकायत की है कि कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन धीमी गति से चल रही है। डेढ़ घंटे से अधिक ट्रेन लेट है। कोच में अव्यवस्थाएं बनी हुईं हैं। रेलवे प्रशासन ध्यान दे। यहीं नहीं कोटा-मेवाड़ के यात्रियों ने बताया कि 83 सीट के एक स्लीपर कोच में अधिक अनधिकृत यात्री सवार होने से ट्रेनों के शौचालय के टैंक में पानी समाप्त हो रहा है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि झांसी मंडल के सिथौली-आंतरी के पास केबिन डाउन के कार्य को लेकर कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन किए गए है। विशाखापट्टन-निजामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन किया गया। बंगलूरू-नई दिल्ली का मथुरा से मार्ग परिवर्तन किया गया। अन्य ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ ज्यादा चल रही है। ऐसे में कर्मचारियों के साथ रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई है। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें