फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसएसपी आवास के पास एस्कॉर्ट बोलेरो ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत; दो बच्चों सहित चार घायल

Wed, 21 Aug 2024 02:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एसएसपी आवास के पास एस्कॉर्ट बोलेरो ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
एसएसपी आवास के पास एस्कॉर्ट बोलेरो ने टेंपो में मारी टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में आगरा रोड स्थित एसएसपी आवास के पास मंगलवार रात एक अनियंत्रित एस्कॉर्ट बोलेरो ने सामने से आते सवारी से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में सवार हाथरस के सिकंदराराऊ के युवक की मौत हो गई। वहीं, एक महिला दो बच्चों के अलावा चालक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी 24 वर्षीय केशव पुत्र रघुराज की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, औरंगाबाद, सदर बाजार निवासी 10 वर्षीय कार्तिक, 8 वर्षीय पारस, 30 वर्षीय प्रीति पत्नी अजय, टेंपू चालक बहादुरपुर गंभीर रूप से घायल है। 

एस्कॉर्ट कार किसकी है यह भी पता लगाया जा रहा है। दरअसल, बेलोर कार निजी नंबर की है। संभवत इसे कंट्रेट पर लेकर एस्कॉर्ट में लगाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सेना क्षेत्र की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो कार चालक मौके से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखें:- क्रीमी लेयर आरक्षण को लेकर मथुरा में प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें