जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अब बुजुर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों को अन्य प्लेटफार्म पर जाने में समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा। इनकी सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढ़ियां लगा दी गई हैं। शीघ्र ही इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों और श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। इनमें दिव्यांग, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों भी काफी संख्या में शामिल रहते हैं।
इन्हें जंक्शन रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में रैंप अथवा सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। इससे सामान के साथ दूसरे स्थान पर जाने में इन्हें काफी परेशानी होती है।
इसके मद्देनजर अब जंक्शन रेलवे स्टेशन पर फिलहाल ओवरब्रिज तक जाने के लिए स्वचालित सीढ़ियां लगाई गई हैं। शीघ्र ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।