फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृंदावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक, 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक...नहीं मिलेगी एंट्री; ये है वजह

Mon, 22 Dec 2025 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में नए साल से पहले बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जा रही है। 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। 
 
विज्ञापन
Traffic police, police constable, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नववर्ष से पहले देशभर से श्रद्धालुओं का वृंदावन आना शुरू हो गया है। नगर में जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान तैयार किया है। इसमें 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक बाहरी वाहनों के नगर में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहगी। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ के देखते हुए 25 दिसंबर एवं एक जनवरी को नगर में ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों पर नियंत्रण के लिए सभी प्रवेश मांगों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार यातायात प्लान के तहत 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। छटीकरा से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोका जाएगा। श्रद्धालु यहां स्थाई और अस्थाई तौर पर बनीं पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर ई रिक्शा और गोल्फ कार्ट से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। इसी प्रकार मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को पागल बाबा मंदिर के समीप पार्किंग में, यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से आने वाले वाहनों को पानीगांव पार्किंग, दारुक पार्किंग पर खड़ा कराया जाएगा।

आगरा-दिल्ली हाईवे से सुनरख मार्ग होकर आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर स्थित पार्किंग पर रोका जाएगा। इन सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाए जाएंगे। यहां पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान भी तैनात किए जाएंगे। वहीं 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद कर दी है। भीड़ को देखते हुए नगर में जिन ई रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, उन्ही का संचालन किया जाएगा। 25 दिसंबर और एक जनवरी को सभी ई रिक्शा के नगर में संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि नगर में 25 से पांच जनवरी तक बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। भीड़ को देखते हुए ई रिक्शा पर भी विशेष दिनों में संचालन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें