फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अलीगढ़ ने जीता कबड्डी का फाइनल

विज्ञापन
सीनियर महिला राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम की खिलाड़ी। 
विज्ञापन
मथुरा। 52वीं सीनियर (महिला) राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ छाता स्थित अंगूरी देवी पब्लिक स्कूल के खेल प्रांगण में हुआ। फाइनल मैच में अलीगढ़ की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद मुजफ्फरनगर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मुजफ्फरनगर ने आगरा को और मथुरा ने एटा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रथम सेमीफाइनल में मुजफ्फरनगर ने शामली को 11 अंकों से मात दी जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अलीगढ़ ने मेजबान मथुरा को 41-22 के अंतर से पराजित किया। फाइनल मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। निर्धारित समय तक मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ की टीमें 29-29 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद फाइव रेड के माध्यम से विजेता का फैसला हुआ, जिसमें अलीगढ़ ने चार अंकों से बढ़त बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
जोन प्रभारी पद्मवीर ने बताया कि इस प्रतियोगिता सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली चार टीमें मथुरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ और शामली 14 जनवरी से गाजीपुर में आयोजित होने वाली सुपर जोन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नरदेव चौधरी, राधाशरण महाराज, डॉ. गजेंद्र फौजी, जिला कबड्डी संघ के सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, कोच अनूप चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें