फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रात 8 बजे तक सभी वाहनों का प्रवेश हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना में होने वाली लड्डूमार होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। बृहस्पतिवार की रात 8 बजे से शुक्रवार को होली समाप्ति तक बरसाना की ओर सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने बरसाना होकर दूसरे स्थानों पर जाने वाले मार्गों के लिए डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। श्रद्धालुओं के वाहन को पार्क करने के लिए 58 स्थानों पर पार्किंग बनाई हैं।
विज्ञापन


डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बरसाना आने वाले प्रत्येक मार्ग बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। बरसाना की ओर जाने वाली सभी आठ मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव ने बताया कि छाता बरसाना जाने वाले वाहनों को बरसाना चौराहा, नंदगांव-कोसी से आने वाले वाहनों को बरसाना तिराहा, गोवर्धन की ओर से आने वाले वाहनों को नीमगांव तिराहे, राणा की प्याऊ, गोवर्धन रोड माला, राधा बिहारी इंटर कॉलेज, कामा रोड से आने वाले वाहन को प्रिया कुंड पुल के पास से सुदामा चौक से पीली कोठी की ओर प्रतिबंधित किया गया है।

गोवर्धन से बरसाना के लिए रोडवेज और नगर निगम की बसों का संचालन जुनसुटी पार्किंग तक होगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए बैरियर स्थल से कुछ दूरी पर 58 पार्किंग स्थल बनाए हैं। यहां सभी श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें