फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, लैबों में विभिन्न जांच की सुविधा हर मरीज को मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के टीकाकरण और एंबुलेंस की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सोमवार को आयोजित बैठक में जननी सुरक्षा योजना में जिला अस्पतालों सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य इकाइयों में लाभार्थियों को भुगतान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएचसी व पीएचसी में मरीजों का रेफरल सेंटर नहीं बनाएं। यहां भी मरीजों को उपचार मिलना चाहिए। उन्होंने आभा आईडी जनरेट करने तथा 108 और 112 एंबुलेंस सेवाओं को निर्धारित समय में मरीज तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
टीकाकरण से संबंधित समस्त रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए। मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य हेतु गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल, नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों का ससमय आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें