फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 393 परिषदीय विद्यालयों में नामांकन शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की स्थिति बिगड़ रही है। 393 विद्यालयों में नामांकन शून्य है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने समस्त प्रधानाध्यापक, शैक्षणिक स्टाफ को चेतावनी दी है। उन्होंने सभी को पत्र जारी करते हुए नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रेरणा पोर्टल पर किए गए नवीन नामांकनों की समीक्षा में रोष व्यक्त किया है।
बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापकों को नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कई विद्यालयों में नामांकन की संख्या दो अंकों में भी नहीं हैं। बीएसए ने बताया कि पिछले वर्ष के नामांकन से इस वर्ष 20 प्रतिशत अधिक नामांकन करने के निर्देश दिए हैं। 5 मई तक नामांकन प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन न बढ़ाने पर समस्त स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वेतन वृद्धि रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तरपुस्तिका की कराएं स्क्रूटनी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घाेषित हो चुका हैै। छात्र-छात्राएं उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी करा सकते हैं। इसके लिए 19 मई तक लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें