मथुरा। मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। फाइनेंस कंपनी से किस्त लेकर लौट रही महिला से 40 हजार रुपये की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस एवं एसओजी टीम ने पकड़ लिया। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उनके कब्जे से लूटे हुए 25,800, पर्स, तमंचा तथा लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है।
सैनी मोहल्ला निवासी मदनलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे उसकी चाची अन्ना पत्नी देवीलाल सैनी अपने साथ नन्ही पत्नी जुगनू निवासी सैनी माेहल्ला के साथ भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड बैंक सरपंच जिम के पास हाईवे पर आई थीं। चाची ने भारत फाइनेंस कंपनी से किस्त के रूप में 40990 रुपये लेकर हाईवे पर पेड़ के नीचे खड़ी थीं। तभी बाईपास की तरफ से दो बाइक सवार युवक आए। एक युवक ने हाथ में लगी पाॅलीथिन छीनकर भाग गए।
सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस एवं एसओजी टीम को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली की महिला से पर्स लूट के आरोपी नई कामर कोसी मार्ग से गुजरने वाले थे। तभी पुलिस ने मुठभेड़ में कौशल नायक मूल निवासी नगला कमालपुर नाया थाना मुरसान, हाथरस एवं राजेंद्र निवासी तिया पट्टी नियर गोडोता, होडल, पलवल को पकड़ लिया। जबकि कौशल नायक टांग में गोली लगने से घायल हो गया।
तलाशी के आरोपियों से महिला से लूटे हुए 25,800 रूपये, पर्स, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, तमंचा, कारतूस तथा लूट की घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि आरोपी कौशल ने मोबाइल की किस्त जमा कर दी। आरोपियों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।