फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक कनेक्शन पर कई घरों में जलती मिली बिजली

Fri, 15 Sep 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। विद्युत निगम के अधिकारी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घरों पर दस्तक दे रहे हैं। मीटर रीडर के साथ घर-घर पहुंच रहे एक्सईएन, एसडीओ और जेई स्तर के अधिकारी मौके पर ही उपभोक्ताओं के नाम, बिल और मीटर में गड़बड़ी की समस्याओं का निदान कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान किशोरपुरा क्षेत्र में विद्युत चोरी करते एक व्यक्ति को पकड़ा, जिससे दो लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूली की है।

घर-घर जाकर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान करने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा विद्युत निगम आपके द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें वृंदावन एक्सईएन अनिल कुमार कपिल, एसडीएम संदीप वार्ष्णेय, जेई संजय यादव, दीप कुमार एवं नेम प्रताप सिंह मीटर रीडर के साथ घर-घर दस्तक दे रहे हैं।
निगम अधिकारी उपभोक्ताओं से बिजली संबंधी परेशानी पूछ रहे हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर संबंधी, गलत टैरिफ पर बिल आना, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी होने और एक कनेक्शन पर कई घरों में बिजली का उपयोग पाए जाने पर मौके पर ही निस्तारण कर रहे हैं। अभी तक मथुरा गेट, किशोरपुरा, पुराना बजाजा, अनाज मंडी, राधानिवास क्षेत्र, चैतन्य विहार में यह कार्यक्रम चलाया गया।
विज्ञापन

इधर, टीम ने किशोरपुरा क्षेत्र निवासी इमरान पुत्र जहीर के घर पर छापा मारा। विद्युत चोरी पकड़े जाने पर दो लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की है। वृंदावन एक्सईएन अनिल कुमार कपिल ने बताया कि अभी तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 2500 उपभोक्ताओं तक मीटर रीडर के साथ अधिकारी पहुंचे हैं। इस दौरान बिजली चोरी के मामले भी पकड़े जा रहे हैं। प्रेम गली में भी एक कनेक्शन से कई घरों में बिजली जलती पाई गई। चेतावनी देकर अलग-अलग कनेक्शन लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें