फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अभियान चलाकर 200 अवैध केबल काटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। दिल्ली गेट पर फुंके ट्रांसफाॅर्मर को बदलने के बाद बुधवार को अभियान चलाकर विद्युत निगम ने 200 अवैध केबल को काटकर जब्त कर लिया। टीम ने चेतावनी दी कि अगर कटिया डालकर बिजली जलती मिली तो चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में दिल्ली गेट निकासा पर तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। मंगलवार रात दिल्ली गेट पर 250 केवी का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया। बुधवार की शाम को ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए। जेई अनूप गौड ने बताया कि दिल्ली गेट पर अधिकतर घरों में कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने करीब 200 अवैध कटिया काट दी गईं। इससे वहां सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। जुगाड़ लगाकर केबल जुड़वाने का प्रयास करने लगे। जेई ने बताया कि ऐसे कई अन्य मुहल्लों को भी चिह्नित किया गया है, जहां निरंतर अवैध विद्युत कनेक्शन को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें