फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विद्युत उपभोक्ताओं का बिजलीघर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
कोसीकलां में बिजलीघर पर प्रदर्शन करते आक्रोशित उपभोक्ता। 
विज्ञापन
कोसीकलां। ऑफिसर कॉलोनी में सात दिन से फुंके पड़े ट्रांसफाॅर्मर की विद्युत निगम के अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने जल्द ट्रांसफाॅर्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कॉलोनी में सात दिन से ट्रांसफॉर्मर फुंकने से आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इससे पानी की किल्लत के साथ भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को लोग बिजलीघर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। जानकारी मिलने पर एसडीओ पंकज कुमार मौके पर वहां पहुंच गए। उन्होंने लोगों की समस्या सुनने के बाद जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग लौट गए। इसमें मोतीलाल पांडे, रामभजन, सतीश शर्मा, दीपक, राजवीर, राजू, भगवान सिंह, देवेंद्र, जसवंत, लज्जाराम, किशनवती देवी आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें