फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल मिल नहीं रहे, लोगों की कट रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली उपभोक्ताओं की सिरदर्दी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं को बिजली के बिल मिल नहीं रहे और लोगों की बिजली कट रही है। फिर बिल के साथ 718 रुपये अतिरिक्त देने के बाद बिजली चालू कराई जा रही है।
विज्ञापन

मथुरा शहर में 30 हजार से अधिक लोगों के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। पहले तो मीटर नया लगने के बाद उसे दक्षिणांचल की वेबसाइट पर नया स्मार्ट चढ़ाने में तीन महीने से अधिक का वक्त लग रहा है। इससे उपभोक्ताओं पर बिल का बोझ बढ़ रहा है, वहीं लोगों को बिल नहीं मिल रहे। बिजली अफसरों का कहना है कि बिल उनके मोबाइल पर मैसेज से भेजे जा रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें कोई बिल का मैसेज नहीं मिल रहा।
कनेक्शन भी स्मार्ट मीटर से अपने आप कट जाते हैं। इसे लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के लोगों ने एक्सईएन प्रथम मनीष गुप्ता से मुलाकात की। मंडल के नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, महामंत्री सुनील अग्रवाल, लक्ष्मण कालरा, कुंवरपाल सैनी, सचिन चतुर्वेदी, शशिभानु गर्ग, अमित कुमार सारस्वत, मुकेश अग्रवाल, राजीव मित्तल, अशोक का कहना है कि समय से बिल मिल जाए तो उपभोक्ता जमा करें, लेकिन बिल नहीं मिल रहे और कनेक्शन कटने पर 718 रुपये अतिरिक्त जमा करने पड़ रहे हैं। भागदौड़ अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें