फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों में कौन सुने फरियाद, जब अधिकारी-कर्मचारी हों गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकारियों की इस लेटलतीफी के चलते दूरदराज से आने वाले फरियादी परेशान रहते हैं। इस बात का खुलासा सोमवार को डीएम द्वारा कराई गई आकस्मिक छापामार कार्रवाई से हुआ है। नौ कार्यालयों में अधिकारियों सहित 97 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने डिप्टी कलक्टरों को अलग-अलग विभागों में प्रात: 10 बजे से 10:30 बजे तक पहुंचकर अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थित चेक करने के निर्देश दिए। इस पर नौ विभागों के कार्यालयों पर डिप्टी कलक्टरों ने उपस्थिति रजिस्टरों को निर्धारित समय अवधि में देखा। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में पांच, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित 57 की अनुपस्थिति पाई गई। इसमें बड़ी संख्या में चिकित्साधिकारी शामिल थे। इसके अलावा उपनिदेशक कृषि, कृषि प्रसार अधिकारी और कृषि रक्षा इकाई कार्यालयों में अलग-अलग मजिस्ट्रेट पहुंचे।
कृषि रक्षा अधिकारी को छोड़कर कार्यालयों में डीडी एग्रीकल्चर, कृषि प्रसार अधिकारी चसहित 17 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डीआईओएस सहित 10 कर्मचारी अनुपस्थित थे। बीएसए कार्यालय में नौ अनुपस्थित मिले। बीएसए 10:20 बजे पहुंचे थे। बांट-माप विभाग और रोजगार कार्यालय में 2-2 कर्मचारियों की अनुपस्थिति मिली।
विज्ञापन

निरीक्षण करने वाले अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों से जवाब तलब करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें