फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दस होटलों में विद्युत सुरक्षा मानकाें का नहीं हो रहा था पालन, थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने की घटना के बाद मथुरा का विद्युत सुरक्षा विभाग नींद से जाग गया है। दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को धर्मनगरी वृंदावन के 10 होटलों और गेस्ट हाउसों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई से होटल संचालकों में खलबली मच गई। कई संचालक तो कार्रवाई के डर से होटलों को बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा विभाग की सहायक निदेशक निधि जादौन और उपखंड अधिकारी संदीप वार्ष्णेय के नेतृत्व में विशेष टीम ने बृहस्पतिवार को वृंदावन के प्रेम मंदिर और रमणरेती क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान कई होटलों और गेस्ट हाऊस में पाया गया कि यहां विद्युत सुरक्षा नियमों को पालन नहीं किया जा रहा है। इससे शॉर्ट सर्किट से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। किसी में बैटरी के पास की केमिकल की बोतलें रखीं मिलीं तो किसी में विद्युत वायरिंग मानकों के अनुरूप नहीं मिले। कुछ में विद्युत पैनल भी ठीक नहीं थे। लोड से अतिरिक्त बिजली भी चलाई जा रही थी। ऐसे दस होटलों और गेस्ट हाऊस को विद्युत विभाग ने नोटिस दिया है। सभी के संचालकों से तीन दिन में जवाब मांगा है। उसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अब लेनी होगी विद्युत सुरक्षा विभाग से एनओसी
उपखंड अधिकारी संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि अब होटल को विद्युत सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करना होगा। इसके लिए विद्युत सुरक्षा विभाग के औरंगाबाद कार्यालय से एनओसी लेनी होगी। इसके लिए आवेदन किया जाएगा और फिर विद्युत टीम पूरी जांच के बाद एनओसी जारी करेगी, जिससे आगजनी की घटनाओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें