फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या, गला दबाकर ली बेरहमी से जान; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Thu, 13 Aug 2026 06:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के बलदेव में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला घर पर अकेली रहती थी। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हत्याकांड के खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के ग्राम झरौठा में मंगलवार देर रात घर पर अकेली रह रही 80 वर्षीय वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाना आया है।
विज्ञापन


मृतका चिरौंजा देवी पत्नी सुरेश बाबू निवासी ग्राम झरौठा मकान में अकेली रहती थीं। बेटे का पहले निधन हो चुका है। नाती दिल्ली और आगरा में रहते हैं। दो बेटियां हैं। बुधवार दोपहर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई, कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई।

 
विज्ञापन

मामले में मृतका के नाती कृष्ण गोपाल पुत्र सुरेश बाबू निवासी टेढ़ी बगिया, आगरा ने थाना बलदेव में अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आशंका जताई है हत्या के बाद अज्ञात व्यक्ति मृतका के नाक-कान में पहने सोने के आभूषण ले गया, जिससे चलते लूट के उद्देश्य से हत्या किए जाने की आशंका है। 

मौके पर एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय,  थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध लोगों को देख रहीं हैं। थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने बताया पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। खुलासे के लिए पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें