फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से बड़ी खबर: यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा बदमाश, जमकर हुई फायरिंग; दरोगा को लगी गोली

Wed, 12 Aug 2026 01:28 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस जिस बदमाश को हिरासत में लेकर जा रही थी, वो बाथरूम जाने के बहाने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भाग निकला। उसने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दिल्ली पुलिस का दरोगा घायल हो गया। जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दरोगा को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,जब दिल्ली पुलिस की हिरासत में जा रहा 118 मुकदमों का आरोपी बाथरूम जाने के बहाने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने लगा। आरोपी ने कांस्टेबल की सर्विस पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक के बाजू में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। घायल दरोगा और आरोपी को नौहझील सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मथुरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ नॉर्थ वेस्ट की टीम पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से अभियुक्त वसीम अकरम उर्फ लंबू को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जा रही थी। मंगलवार रात करीब सवा 12 बजे टीम नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 63-64 के बीच गांव कटैलिया के समीप पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल और उपनिरीक्षक अजय कुमार उसे वाहन से उतारकर बाथरूम कराने सड़क किनारे ले जा रहे थे।

इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर कांस्टेबल की सर्विस पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। अचानक हुई फायरिंग में उपनिरीक्षक अजय कुमार के बाजू में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गये। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी वसीम अकरम उर्फ लंबू के पैर में गोली लगी। जो कि घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद नौहझील थाना प्रभारी अंजीश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घायल उपनिरीक्षक अजय कुमार और आरोपी वसीम अकरम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी वसीम अकरम उर्फ लंबू को दिल्ली पुलिस नंदीग्राम,पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर दिल्ली ले जा रही थी। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 118 प्राथमिकी दर्ज हैं। उसकी 13 अगस्त, बृहस्पतिवार को अदालत में पेशी होनी थी। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर बाथरूम जाने के बहाने उसने पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनकर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ और उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें