फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की हत्या के मामले में महिला समेत आठ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव नगला मेव में खाली पड़े मकान के नौहरे में एक नौ वर्षीय बालक का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में एक महिला समेत नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालक के पिता ने पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव के साबिर और उनकी पत्नी बर्फीना मंगलवार शाम खेत पर गए थे। साबिर ने बताया कि उनका बेटा शोएब (9) घर से चला गया। घर से कुछ दूरी पर कुछ बालक खेल रहे थे। खेलते-खेलते बालक एक खाली पड़े मकान में चले गए। मकान के अंदर बने नौहरे में स्थित पेड़ पर रस्सी के सहारे शोएब का शव लटका मिला। शव फंदे पर लटका देख बालकों की चीख निकल गई।
परिजन अन्य ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण श्रीश चंद, सीओ वरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार फोर्स वहां पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पिता साबिर ने बताया कि शोएब के पैर जमीन से टिके हुए थे। उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के एक महिला समेत आठ नामजदों, दो-तीन अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया होगा। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें