फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छह ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल होने के कारण सांसद हेमामालिनी ने जिले की 6 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की कवायद की है। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वीकृति के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी ने पत्र में कहा है कि मथुरा-वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली होने के कारण विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इसलिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा जिले को पर्यटन हब का भी रूप दिया जा रहा है। इसी के तहत उन्होंने 6 ग्राम पंचायत अड़ीग, ओल (विस क्षेत्र गोवर्धन) नौहझील (मांट), पैगांव (छाता), सोनई (बल्देव), मांट को नगर पंचायत बनाने की कवायद की है। इससे सुविधाएं बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में तो आम जनता को परेशानी हो रही है। विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। नगर पंचायत बनने से भविष्य में विकास होगा। उन्होंने नगर पंचायत बनाने के लिए सीएम योगी को स्वीकृति के लिए पत्र लिखा है। साथ ही स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही इस योजना पर सरकार स्वीकृति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें