फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने फूंका स्मृति ईरानी का पुतला

Sun, 13 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन अवैध घोषित किए जाने से नाराज शिक्षामित्रों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। इससे पूर्व सभा कर निर्णय के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाने पर सहमति जताई। वरिष्ठ शिक्षामित्र नेता संजय सिसौदिया के नेतृत्व में शिक्षामित्र किसान भवन से पैदल मार्च करते हुए केंद्र सरकार पर समायोजन रद्द किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला भाजपा कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पुतला दहन करने के बाद सभी शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. डीपी गोयल के आवास पर पहुंचे और घेराव किया। 14 सितंबर को सभी विकासखंडों में विद्यालयों में तालाबंदी का आह्वान किया गया है। पुतला फूंकने के दौरान संजय कटारा, श्रीकांत शर्मा, पूजा चौधरी, रजनी लवानियां, सविता पाल, रीना, नेहा चौधरी समेत सैकड़ों शिक्षामित्र उपस्थित रहे।


आज रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के समस्त पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें समायोजन रद्द करने के निर्णय के विरोध में 14 को सामूहिक अवकाश पर रहकर शिक्षण कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष खेम सिंह चौधरी ने सभी शिक्षामित्रों से सामूहिक अवकाश पर जाने का अनुरोध किया है। बैठक में मुंशिफ अली, दीपक गुप्ता, रामकुमार, प्रहलाद सिंह, राजकुमार, रमाकांत सिंह, हरीशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें