मथुरा/सौंख। पिछले कई माह से जनपद में चल रहे डबल पेनकार्ड धारक शिक्षकों लेकर जांच में 12 शिक्षकों को निर्दोष मानते हुए वेतन भुगतान को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश कर दिया है। इससें शिक्षक संगठन में खुशी की लहर है। डबल पेनकार्ड धारक शिक्षकों की चल रही विभागीय जांच समिति ने 29 में से 12 शिक्षकों को निर्दोष मना है।
विभाग ने डोरीलाल शर्मा, विनीता वर्मा, गुरूप्यारी संत्सगी, अनिल कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, वीना शर्मा, नीलम अरोड़ा, भारती, राकेश शर्मा, भमिथलेश कुमारी, सुनीता कुमारी को बीएसए द्वारा क्लीन चिट दे दी है। वित एंव लेखाअधिकारी कार्यालय का वेतन भुगतान के लिए आदेश कर दिया है। शिक्षक संघ के जिला सह संयोजक डोरी लाल शर्मा ने बताया कि हम शिक्षक पिछले तीन माह से वेतन भुगतान को लेकर काफी परेशान थे। विभाग ने जांच में 12 शिक्षकों को वेतन भुगतान के लिए निर्दोष मानते हुए वेतन भुगतान का आदेश दिया है एवं समिति की जांच शासन को भेज दी गई है।