फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों ने विधायकों एवं मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर याद दिलाया वायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ मथुरा द्वारा जिला अध्यक्ष खेमसिंह चौधरी के नेतृत्व में वादा निभाओ शिक्षा मित्र बचाओ अभियान के तहत मथुरा में भाजपा सरकार में मंत्रियों और विधायकों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से वायदा याद दिलाया गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2017 के घोषणा पत्र में शिक्षा मित्रों की समस्याओं के 3 महीने में समाधान का वादा किया गया था लेकिन 4 साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी सरकार शिक्षा मित्रों को लेकर उदासीन बनी हुई है, अभी तक शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान हेतु कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विधायकों एवं मंत्रियों ने शिक्षा मित्रों की मांगों को सरकार में रखने एवं शिक्षा मित्रों के लिए समर्थन में पत्र लिखकर सरकार से वादा पूरा कराने का आश्वासन दिए गए हैं। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, उपमहामंत्री योगेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष फरह बनी सिंह, दीपक गुप्ता, धीरज चौधरी, उमेश शर्मा, सुखवीर सिंह, कृष्ण गोपाल, मुकेश कुमार, पूनम अग्रवाल, सरोज देवी, रीना व रचना रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें