मथुरा। प्रधानमंत्री के मन की बात मथुरा महानगर के भाजपाइयों ने सभी सेक्टरों में सुनी गई। नगर के सभी जनप्रतिनिधि सांसद, विधायकगण, नगर निगम के महापौर, पार्षद एवं सभी जिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथ पर एवं सेक्टरों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में सहभागिता की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से एकमात्र बचाव का तरीका वैक्सीन है। हम सबको अपने गांव, अपने शहर, अपने बूथ, अपने मोहल्ले को जागरूक करते हुए वैक्सीन खुद के साथ- साथ औरों को भी लगवानी है। साथ ही प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण के विषय में भी आम जनमानस से अपील की कि आने वाली बरसातों में जल का संरक्षण अपने-अपने स्तर पर किया जाए। कार्यक्रम में व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महापौर मुकेश आर्य बंधु, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौधरी, तेजवीर सिंह, भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल, चंद्रपाल कुंतल, राजवीर सिंह, नीरू सक्सेना, बंटी शर्मा, लोकेश अग्रवाल, विनीत शर्मा, विष्णु सैनी,राजीवराज पाठक, परशुराम सिंह, सचिन चौधरी, श्यामसुंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।