फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन का बदला गया समय, जानें किस समय खुलेंगे पट; कितने बजे होगी संध्या आरती

Thu, 26 Mar 2026 12:33 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

द्वारकाधीश मंदिर में रामनवमी से सायंकालीन दर्शन के समय में बदलाव किया गया है, जबकि सुबह के समय यथावत रहेंगे। नए शेड्यूल के अनुसार उत्थापन से शयन दर्शन तक सभी समय आगे बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
द्वारकाधीश मंदिर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के सुप्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन समय में रामनवमी से परिवर्तन होने जा रहा है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी श्रीश्री 108 डॉ. वागीश कुमार महाराज काकरोली नरेश के निर्देशानुसार मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाता है।
विज्ञापन


इसी क्रम में, रामनवमी से देवप्रबोधिनी एकादशी तक मंदिर के सायंकालीन दर्शन समय में बदलाव किया गया है। बताया गया है कि प्रातः कालीन दर्शन के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

दर्शन का नया समय सायंकाल उत्थापन दर्शन सायं 4:00 बजे से 4:20 बजे तक
भोग दर्शन सायं 4:45 बजे से 5:05 बजे तक
संध्या आरती सायं 5:20 बजे से 5:40 बजे तक
शयन दर्शन सायं 6:30 बजे से 7:30 बजे तक होंगे अर्थात ठाकुर जी जो सांयकाल 6:00 बजे दर्शन देते थे और 7:00 बजे शयन कर जाते थे अब वह 6:30 बजे दर्शन देंगे और सांयकाल 7:30 बजे शयन के दर्शन बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें