फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मैया के जयकारों से गूंजामंदिर परिसर

विज्ञापन
दर्शन नरी सेमरी देवी। 
विज्ञापन
छाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर गांव सेमरी स्थित प्रसिद्ध नरी-सेमरी देवी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले के सातवें दिन सप्तमी को सुबह से ही उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों से आए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

मैया के भक्त हाथों में पूजा के थाल लेकर दर्शन के लिए खड़े रहे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर और मेला प्रांगण मैया के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी विक्रम सिंह ने बताया कि सप्तमी के कारण सुबह से ही भारी भीड़ रहा। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर कमेटी द्वारा सुगम दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान छाता थाना प्रभारी कमलेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। नत्थी सिंह, मनोज कुमार, राजू भार्गव, अशोक भार्गव, कल्लन, सभासद ठाकुर वीरी सिंह, रामहेत भगत, नगेंद्र भार्गव, भोला, नारायण सिंह और दिनेश लेखपाल समेत मंदिर कमेटी के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें