फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब गोलू की जगह दुर्गेश निभाएंगे लक्ष्मण का किरदार

विज्ञापन
फोटो 1: पूर्व पात्र दुर्गेश सिंघल 
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। कस्बे की रामलीला में अब दुर्गेश सिंघल लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। लक्ष्मण का किरदार निभा रहे गोलू शर्मा पर जानलेवा हमले के बाद कमेटी ने पात्र बदलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार से शुरू हुई रामलीला में दुर्गेश सिंघल लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। उन्होंने वर्ष 2021 से 2023 तक रामलीला में यह किरदार निभाया था। वर्ष 2019 से 2020 तक वह माता सीता का किरदार भी निभा चुके है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में दुर्गेश को जिम्मेदारी दी गई। इधर लक्ष्मण के किरदार के लिए पिछले 15 दिन से तैयारियों में जुटे गोलू शर्मा पर रविवार देर रात जानलेवा हमला किया गया था। इसमें गोलू शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए थे। उन्हें भरतपुर रेफर किया गया है। कमेटी के व्यवस्थापक नीरज शर्मा व महामंत्री भरत सिंह ने बताया कि अब लक्ष्मण का पात्र दुर्गेश सिंघल निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें