फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुर्गाष्टमी आज, मंदिरों में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दुर्गा अष्टमी रविवार को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। मां को मनाने के लिए भक्तों ने विशेष तैयारियां की हैं। मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन



नवरात्र पर्व में आठवां दिन माता महागौरी का है। अष्टमी को जिन भक्तों का उपवास पूर्ण हो जाएगा। वह माता महागौरी का पूजन कर उपवास का समापन करेंगे। भक्तों ने मातारानी की पूजा के लिए व्यवस्थाएं की हैं। देवी मंदिरों पर हलवा-चना वितरण आदि की भी व्यवस्थाएं भक्तों द्वारा की जा रही हैं। मंदिरों में छप्पनभोग के भी आयोजन होंगे।


अष्टमी पूजन करने वाले भक्तों ने कन्या-लांगुरों को भोज कराने के लिए निमंत्रण भी दे दिया है। मंदिर प्रशासन ने भी अपने इंतजाम किए हैं। मंदिरों को सजाकर आकर्षक रूप दिया जा रहा है। मां बगुलामुखी देवी, कैंट वाली काली देवी, मां चामुंडा देवी, पथवारी देवी, महाविद्या देवी सहित अन्य मंदिरों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। भव्य फूल बंगले से सजाकर मंदिरों को आकर्षक रूप दिया गया है।
विज्ञापन



महागौरी को पसंद है नारियल

नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी का पूजन होता है। माता महागौरी को नारियल बेहद पसंद है। माता को नारियल चढ़ाने से वह प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा नारियल को सिर से उतारकर बहते पानी में बहा देने से भी कष्टों का निवारण होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें