फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 750 मीटर लंबी गुफा में मां वैष्णो देवी ने दिए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गुफा में विराजमान मां वैष्णो देवी के दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे थे। वाण गंगा, चरण पादुका, अर्द्धकुवारी देवी व भैरोंनाथ के दर्शनों के साथ समूचा प्रांगण मैया के जयकारों से गूंज रहा था। रात भर जागरण में भक्त मैया के भजनों पर नाचते-झूमते दिखे। यह नजारा जवाहर इंटर कॉलेज में बनाई गई मां वैष्णो देवी गुफा और देवी जागरण का था।
विज्ञापन



मां वैष्णो देवी मित्र मंडल ने जवाहर इंटर कॉलेज में 16वां मां वैष्णो देवी जागरण, छप्पनभोग दर्शन एवं वैष्णो देवी की 750 मीटर लंबी गुफा का आयोजन किया गया। गुफा में वैष्णो देवी के अलावा वाण गंगा, चरण पादुका, अर्धकुवारी, भैरों नाथ के दर्शन कर बहुत बड़ी संख्या में भक्त अपने आपको धन्य कर रहे थे। दर्शन करने के लिए रात्रि 8 बजे से अर्द्धरात्रि के बाद तक दर्शनों के लिए भक्तों की कतार लगी रही।

मथुरा में ही भक्तों को जम्मू में मां भगवती की गुफा जैसा आनंद मिल रहा था। भगवती को छप्पनभोग अर्पित किए गए। देवी जागरण में टी-सीरीज गायक सुमित सैनी ने अपने भजनों से मां के गुणगान कर भक्तों को भाव विभोर किया। अन्य प्रसिद्ध गायकों ने भी अपनी भेंट प्रस्तुत की। अखंड भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंडल संरक्षक डॉ. अंशुमान गोयल, अध्यक्ष रवि अग्रवाल मंगलम, महासचिव पं. शशांक पाठक, विवेक सूतिया, सचिव मंयक अग्रवाल, अंकित कसेरे, बंटी गोला, रविकांत गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें