फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
टटलू गिरोह का सदस्य सईद खान - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। नकली सोने की ईंट के नाम पर एक सूबेदार से चार लाख रुपये ठगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि 8 सितंबर 2019 को डीग अड्डा के निकट सूबेदार बलवंत सिंह निवासी राजीव नगर खटीमा जिला ऊदम सिंह नगर उत्तराखंड को आरोपी ने नकली सोने की ईंट देकर चार लाख रुपये की ठगी कर ली थी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फौजी के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी नीमगांव फाटक की ओर घूम रहा है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने आरोपी सईद खान निवासी देवसेरस को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। उसी गांव का उसका साथी खुशाल फरार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें