फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मौसम की मार, सीएचसी की ओपीडी हुई दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। मौसम के बदलाव से हर कोई बीमार हो गया है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पर मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। बुधवार को चौमुहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना 460 की ओपीडी हो रही है, जिनमें से अधिकतर वायरल बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि इन दिनों वायरल के मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में से लगभग 30-40 फीसदी मरीज वायरल बुखार के ही होते हैं। इसके अलावा, उल्टी-दस्त, जुकाम और खांसी के मरीज भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वायरल से बचाव के लिए लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, खुले में बिकने वाली चीजें खाने से बचना चाहिए और पानी उबालकर पीना चाहिए। प्रभारी ने बताया कि मरीजों को वायरल बुखार के कारण लोगों को सिरदर्द, बदन दर्द और तेज बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ रहा है, जबकि अन्य को दवा देकर घर भेजा जा रहा है। अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं, जिससे स्वास्थ्यकर्मी भी काफी व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें